दुर्गा सोरेन सेना सदस्यता समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन: बिरसा हांसदा

रामगढ़ से हीरा सिंह

रामगढ़। रविवार को दुर्गा सोरेन सेना रामगढ़ जिला कार्यालय सदस्यता समारोह में दर्जनों महिला-पुरुष सदस्यता ग्रहण किए। इस बैठक का अध्यक्षता रामगढ़ जिला सचिव नंदकिशोर मुंडा एवं संचालन सुबोध ठाकुर ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप से दुर्गा सोरेन सेना के मुख्य पर्यवेक्षक सह प्रधान महासचिव बिरसा हंसदा उपस्थित हुए तथा बैठक में पतरातू प्रखंड से विभिन्न गांव के महिला-पुरुष उपस्थित हुए। महिलाओं ने महिला समिति बनाकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक में दुर्गा सोरेन सेना संगठन को मजबूत करने के लिए अनेक समस्याओं पर चर्चा किया गया। पतरातू क्षेत्र में अनेको औद्योगिक क्षेत्र होते हुए भी जमीन का अधिग्रहण करने के बावजूद लोगों को रोजगार नही मिल पा रहा है। औद्योगिक क्षेत्र के सीएसआर फंड का उपयोग गांव में नही किया जा रहा है। दलाल और बिजोलिया के माध्यम से अधिकारी पैसे को हजम कर जा रहे हैं विकास से गांव को कोसों दूर रखा जा रहा है। कारखाना और फैक्ट्री के अगल-बगल के क्षेत्र में सही से रास्ता एवं पानी का भी व्यवस्था नहीं किया जा रहा है। जिससे स्कूली बच्चों को स्कूल आने जाने में एवं ग्रामीणों को कहीं आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उद्योग लगने से पहले ग्रामीणों को अनेक प्रकार का लोग प्रलोभन दिया गया था। जिसको धरातल पर कही नही उतारा गया है। इस प्रकार से वहां के लोग प्रबंधन से काफी नाराज देखने को मिल रहा है जगह जमीन जाने के बावजूद किसी भी प्रकार का लाभ से वंचित रखा गया है। इस बैठक में दुर्गा सोरेन सेना के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजू तूरी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता अरविंद नायक, पवन कुमार मुंडा, दीपक कुमार पाहन, मुन्ना मुंडा, ललिता देवी, डोली देवी, नीलू देवी, सरिता देवी,पूनम देवी, सुनीता प्रजापति,केशव मुंडा, प्रदीप मुंडा, इत्यादि लोग उपस्थित हुए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *