रामगढ़ से हीरा सिंह
रामगढ़। कैथा प्राचीन शिव मंदिर परिसर में श्रावण मास की अंतिम सोमवारी को मंदिर समिति के द्वारा खीर महाभोग का आयोजन किया गया।खीर महाभोग वितरण के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह लोकसभा के सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सुनीता चौधरी,नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो,वार्ड पार्षद 26 देवधारी महतो ने प्राचीन शिव मंदिर कैथा में भगवान भोलेनाथ के दर्शन पूजन कर जन कल्याण और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच खीर महाभोग का वितरण किया गया।इस अवसर पर गिरिडीह सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि श्रावण मास में भगवान शंकर का पूजन फलदायी है।भगवान भोले भक्तों की पीड़ा हर उनका कल्याण करते हैं। श्रावण मास में शिव भक्तों में भगवान के प्रति विशेष भक्ति,उत्साह और समर्पण होता है।इस समय भगवान के पूजन का विशेष महत्व होता है। वहीं समाजसेवी सुनीता चौधरी ने कहा कि प्रतिवर्ष पावन श्रावण मास में शिवभक्त कैथा प्राचीन शिव मंदिर पहुंच भगवान भोलेनाथ का पूजन करते हैं। श्रावण मास की अंतिम सोमवारी को मंदिर समिति के द्वारा खीर महाभोग का आयोजन किया जाता है।मन्दिर समिति अध्यक्ष राजेश कुमार महतो ने कहा कि प्राचीन शिव मंदिर कैथा में न केवल रामगढ़ जिला बल्कि अन्य क्षेत्र के लोग आस्था लिए पहुंचते हैं आज का दिन अंतिम सोमवारी को हजारों की संख्या में श्रद्धालु रजरप्पा से जल लेकर इस मंदिर पर चढाता है और उनकी मनोकामना पूर्ण होती है। खीर महाभोग वितरण में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि अमृतलाल मुंडा,नगर परिषद अध्यक्ष विनोद कुशवाहा,सचिव राजेंद्र महतो,कमेटी सचिव राजकुमार महतो शामिल हुए।