भाजपाईयों का धरना-प्रदर्शन, अंकिता के हत्यारों को फांसी देने की मांग

चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिले के भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दुमका में हुई अंकिता सिंह की निर्मम हत्या के विरोध में चाईबासा अनुमंडल कार्यालय के समीप धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान पार्टी नेताओं ने एक स्वर में अंकिता हत्याकांड की कड़े शब्दो में निंदा की. साथ ही झारखंड राज्य की विधि-व्यवस्था पर सवाल उठाए. वक्ताओं ने कहा कि पिछले ढ़ाई वर्षों में राज्य में दुष्कर्म के पांच हजार मामले थानों में दर्ज हुए हैं. फिर भी सरकार महिला सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है. इससे महिलाएं डरी और सहमी हुई है. उन्हें हर वक्त अपनी बच्चियों की अस्मिता की चिंता बनी रहती है. उन्होंने कहा कि यदि अंकिता को एयरलिफ्ट करके दिल्ली एम्स या देवघर एम्स में इलाज के लिए ले जाया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी. धरना-प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की. धरना के पश्चात् महिला मोर्चा के नेतृत्व में आक्रोश यात्रा निकाला गया, जो जैन चौक तक गया. वहां झारखंड सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया.

इन्होंने रखे अपने विचार

इस मौके पर पूर्व विधायक शशि सामड, गुरुचरण नायक, पुतकर हेम्ब्रम और विधायक बड़कुंवर गागराई के अलावा भाजपा नगर अध्यक्ष अक्षय खत्री, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष दुर्गावती बोइपाई, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन झा, अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष शम्भू हाजरा, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकाश शर्मा, राकेश बबलू शर्मा, सुकमती बिरुवा, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मालती गिलुवा, अनुसूचित जनजाति प्रदेश महामंत्री विजय मेलगंडी, अनुसूचित जनजाति प्रदेश उपाध्यक्ष गीता बालमुचू, महिला मोर्चा कोल्हान प्रभारी सुमन गागराई, जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा ने मुख्य रुप से अपने विचार रखे.

धरना-प्रदर्शन में ये हुए शामिल

इस धरना प्रदर्शन में शिवा बोदरा, मनोज लेयांगी, खेमकरण संवाइंया, अनूप सुलतानिया, जगदीश पिंगुवा, प्रताप कटियार, सन्नी पासवान, अमरेश प्रधान, जिला मीडिया प्रभारी हेमंत कुमार केशरी, तरुण संवाइया, पंकज खीरवाल, दिनेश चंद्र नंदी, जयकिशन बिरुली, पवन शंकर पांडे, सतीश पुरी, संजय अखाड़ा, सूरज सिंह, बसंत प्रधान, धुनिया कुम्हार, रोहित मुंडा, आलोक झा, मुन्ना मोहंती, अजीत सिंह, हर्ष रवानी, गंगा करुवा, सोनाराम कुम्हार, सुदामा हाईबुरु, अशोक पान, पंकज पति, सूरा लागुरी, मंगता गोप, सूरज सिंह, शिव बजाज, देवेन कुम्हार, रवि विश्वकर्मा, शिव कुमार राम, रामानुज शर्मा, भाजपा झींकपानी मंडल के महामंत्री पप्पू माहतो, नित्यानंद खंडाइत, मणिकांत पोद्दार, पिंटू प्रसाद, जीवन यादव, सुधांशु कुमार, दिव्य शर्मा के अलावा काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे.  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *