झारखंड प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का हुआ तबादला, रांची की विशेष विनियम पदाधिकारी बनी मनीषा तिर्की

रांची। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया है. विशेष विनियमन पदाधिकारी रांची सीमा सिंह को स्थानांतरित करते हुए उपनिदेशक रिनपास रांची के पद पर पदस्थापित किया गया. अवर सचिव ऊर्जा विभाग राजीव कुमार को स्थानांतरित करते उप सचिव उद्योग विभाग रांची के पद पर पदस्थापित किया गया. अवर सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग पुणे कुमारपाल को स्थानांतरित करते हुए संयुक्त निदेशक उद्योग विभाग रांची के पद पर पदस्थापित किया गया. पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत मनोवर आलम को अवर सचिव उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग रांची के पद पर पदस्थापित किया गया. भूमि सुधार उप समाहर्ता लोहरदगा मनीषा तिर्की को स्थानांतरित करते हुए विशेष विनियमन पदाधिकारी s a r रांची के पद पर पदस्थापित किया गया. जिला आपूर्ति पदाधिकारी लोहरदगा के पद पर पदस्थापित प्रवीण केरकेट्टा को स्थानांतरित करते हुए अवर सचिव स्कूली शिक्षा में साक्षरता विभाग रांची के पद पर पदस्थापित किया गया. इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी.

Share this...
Share on Facebook
Facebook
Tweet about this on Twitter
Twitter

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *