प्राथमिक वारंटी को सेन्हा पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजा

सेन्हा/लोहरदगा। प्राथमिक वारंटी को सेन्हा पुलिस भड़गांव ग्राम से गिरफ्तार कर जेल भेज न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आलोक में सेन्हा पुलिस ने किया कारवाई सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत भड़गांव ग्राम से प्राथमिक वारंटी को सेन्हा पुलिस गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेजा। बताया जाता है कि भड़गांव निवासी अब्दुल सुभान अंसारी के पुत्र समस तबरेज अंसारी का विवाह अरु निवासी सुस्तम अंसारी की पुत्री रुक्सार बीबी के साथ सम्पन्न हुआ था। कुछ वर्ष के उपरांत परिवारिक विवाद होने लगा। जिसको लेकर रुक्सार बीबी महिला थाना में न्याय का गुहार लगाई थी। लंबे समय के बाद कोर्ट केश संख्या एम 34/2015 आर दर्ज कर न्यायालय द्वारा मेंटनेंस खर्च प्रत्येक महीना देने का नोटिस जारी किया गया था। जिसके बाद पति पत्नी दोनों अलग अलग रहने लगा। जब समस तबरेज अंसारी द्वारा मेंटनेंस खर्च देना बंद कर दिया गया। तो पुनः न्यायालय का दरवाजा खटखटाते हुए महिला रुक्सार बीबी न्याय का गुहार लगाई। वहीं न्यायालय द्वारा महिला के फरियाद को संज्ञान में लेते हुए वारंट जारी कर सेन्हा थाना को कारवाई का आदेश दिया गया था। न्यायालय के आदेश पर थाना प्रभारी ऋषिकांत के नेतृत्व में स0आ0नि0 राजेश शर्मा ने प्राथमिक वारंटी समस तबरेज अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *