भाजपा के झारखंड संगठन प्रभारी आज देवघर दौरे पर

देवघर। भाजपा के झारखंड संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी का आज पहली बार झारखंड आगमन होगा. अमूमन यह देखा जाता है कि कोई भी बड़ा नेता का पहली बार राजधानी रांची आना होता है, लेकिन झारखंड के नवमनोनित भाजपा प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी पहले नेता होगें, जो राजधानी रांची के बजाय संथाल परगना को साधने के लिए पहली बार देवघर पहुंच रहे हैं. वह मंगलवार को वायुमार्ग से दिल्ली से देवघर एयरपोर्ट पर दोपहर 2:45 बजे पहुंचेंगे. जहां भाजपा नेता व कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर प्रदेश प्रभारी का भव्य स्वागत करेंगे. इसके बाद वह बाबा दरबार में माथा टेकेंगे. जबकि परिसदन में शाम 6:30 बजे जिला कमेटी के साथ बैठक करेंगे. बैठक में भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी, सातों मोर्चा के अध्यक्ष, जिला मीडिया प्रभारी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी, जिला आईटी सेल प्रभारी सहित सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे. उक्त जानकारी भाजपा जिला महामंत्री पंकज सिंह भदौरिया ने दी है.

Share this...
Share on Facebook
Facebook
Tweet about this on Twitter
Twitter

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *