चाईबासा। गुजरात में 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले 36 वें नेशनल गेम्स के तहत आयोजित होने वाले तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 24 सदस्यीय झारखंड तीरंदाजी टीम बुधवार को गुजरात के लिए रवाना हो गई. रांची एयरपोर्ट से सभी खिलाड़ियों ने गुजरात स्थित राजकोट के लिए उड़ान भरी.
इसके पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने राज्य के खिलाड़ियों को उनके बेहतर प्रर्दशन के लिए शुभकामनाएं दी. केंद्रीय मंत्री के साथ-साथ जिला खेल पदाधिकारी अविनाश कुमार, झारखंड तीरंदाजी संघ के वरीय उपाध्यक्ष नेहा महतो, झारखंड तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, झारखंड तीरंदाजी संघ के सचिव द्रोणाचार्य पूर्णिमा महतो तथा तीरंदाजी के कोच हरेंद्र सिंह समेत जिले के खेल प्रेमियों ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी. यह जानकारी तीरंदाजी के कोच हरेंद्र सिंह ने दी है.