रांची । लगातार राज्य में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं बलात्कार की घटनाओं और भ्रष्टाचार के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा अप्पर बाजार मंडल अध्यक्ष रौनक राजपूत के नेतृत्व में पैदल मार्च और पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया जिसमें जिला स्कूल से पैदल मार्ग होते हुए कचहरी चौक पर समाप्त हुई जहां राज सरकार का पुतला जलाया गया इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने कहा जब से राज्य में ठग बंधन की सरकार बनी है तब से लगातार राज में अपराधिक घटनाएं बढ़ रही है,अपराधियों के मन से शासन प्रशासन का भय खत्म हो गया है ,2 साल के अंदर 35 सौ से ज्यादा महिलाओं का बलात्कार हो चुका है सरकार ने 500000 युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था पिछले वर्ष को नियुक्ति वर्ष घोषित किया लेकिन अभी तक युवाओं को रोजगार देने के मामले में सरकार पूरी तरीके फिसड्डी है। राज्य में जो सरकार चल रही है या जनता विरोधी सरकार है और भारतीय जनता युवा मोर्चा का हर कार्यकर्ता इसका पुरजोर तरीके से विरोध करता है और जनता की हक की आवाज को लगातार सड़कों पर लेकर जाने का काम करेगा । कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुनचुन राय ,भाजपा रांची महानगर उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह पटेल ,युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अमन जयसवाल ,युवा मोर्चा रांची महानगर उपाध्यक्ष रंजीत नाथ शहदेव ,महामंत्री राहुल सिन्हा चंकी, मंत्री ऋषभ गक्कर,सोशल मीडिया प्रभारी सनोज सिंह ,भाजपा रांची अप्पर बाजार मंडल अध्यक्ष विनोद महतो , युवा मोर्चा अप्पर बाजार मंडल महामंत्री राहुल गुप्ता ,आयुष सिंह, उपाध्यक्ष – शुभम शर्मा ,उपाध्यक्ष – अंकित सिंह राजपूत ,उपाध्यक्ष – जयंत मुंजल ,मंत्री – शुभम वर्मा ,मंत्री – निखिल सिंह
,मीडिया प्रभारी – निकीत छपरिया। ,सोशल मीडिया प्रभारी – मयंक सिद्धांत ,कार्यालय मंत्री – अभिषेक शर्मा ,सह कार्यालय मंत्री – आनंद ,कार्यक्रम संयोजक – देवर्षि सिंह खेल संयोजक – सत्यम चंद्रवंशी ,आईटी सेल प्रभारी – विशाल यादव ,आईटी सेल प्रभारी – ऋषभ यादव कार्यसमिति सदस्य अंशु सिन्हा,आर्यन सिंह,आदित्य सिंह,अंकित सिंह,कृश सिंह,बिट्टू यादव,प्रथम शर्मा,मनोज सिंह,आदित्य चौधरी, यश राजपूत,अविनाश सिंह,समिडिह सिंह।
राज्य में जनता विरोधी सरकार चल रही है: रोमित नारायण सिंह
