हुल दिवस को लेकर झामुमो ने बरहेट हाई स्कूल मैदान में की बैठ |

Views: 0

बरहेट/साहिबगंज(उजाला)।प्रखंड अंतर्गत हाईस्कूल मैदान के प्रांगण में झामुमो जिला समिति की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष शाहजहां अंसारी ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहां कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का वीर शहीद सिद्धो कान्हू की पावन धरती भोगनाडीह में 30 जून हूल दिवस पर आगमन हो रहा है। सभी प्रखंड के कार्यकर्ता तैयारी में लग जाए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर साल के भांति इस साल भी 30जून को हूल दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।

क्रांति स्थल पंचकठिया से मशाल जुलूस सांसद विजय हांसदा जी के नेतृत्व में निकाला जाएगा।बैठक को केंद्रीय प्रवक्ता श्री हेमलाल मुर्मू केंद्रीय समिति सदस्य प्रो.नजरूल इस्लाम, एम टी राजा ने संबोधित किया। मौके पर जिला सांसद प्रतिनिधी संजीव सामु हेमब्रम,झायुमो जिलाध्यक्ष संजय गोस्वामी,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजाराम मरांडी सचिव मुजिबुर रहमान,प्रमुख बर्नार्ड मरांडी, मो ऐजाज, स्टीफन मुर्मू,सुरेंद्र यादव,पुसा टुडू,गुरू हेमब्रम, शाहबाज आलम,जेठा मुर्मू,अब्दुल गफ्फार, रिजवान अंसारी,शमीम अंसारी, मिराज हक,अब्दुल मजीद,महेश साह,अब्दुल रहीम,सहित सभी प्रखंड के अध्यक्ष सचिव सहित सम्मानित कार्यकर्ता‎गण मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top