कुछ मतभेदो के कारण आंगनवाड़ी सेविका पद के लिए आम सभा 10 दिनों के लिए स्थगित |

Views: 0

सिंदरी/धनबाद। एफसीआईएल के आई एम टाइप कॉलोनी के इंद्र नगर साथी क्लब दुर्गा मंडप सहरपुरा में आंगनबाड़ी सेविका पद के लिए आम सभा का आयोजन किया गया था। यह सभा झरिया अंचल के सीडीपीओ हल्का रानी की अध्यक्षता में गुरुवार को 10:30 बजे से आयोजित की गई थी।
सभा में महिला पर्यवेक्षिका कुंती कुमारी और डीएवी टासरा उच्च विद्यालय के उमेश दुबे, मृत्युंजय कुमार भी उपस्थित थें।
अपने चयन के लिए उपस्थित महिलाएं उस समय आक्रोशित हो गई जब उन्हें पता चला कि केवल झरिया ब्लॉक की महिलाओं के ही चयन में आवेदन स्वीकृत किए जाएंगे।

आवेदिकाओं का कहना था कि बलियापुर ब्लॉक में आम सभा आयोजित की जा रही है जिसमें झरिया ब्लॉक के आवासीय महिलाओं आवेदन क्यों मांगे जा रहे हैं। इस पर एसडीपीओ हल्का रानी ने कहा की गाइडलाइन के तहत ही आवेदन स्वीकृत किए जाएंगे। हंगामा बढ़ने पर उन्होंने चयन प्रक्रिया को 10 दिनों तक स्थगित कर दिया। 10 दिनों के बाद उसी स्थान पर चयन के आवेदन के लिए सहमति बनी।
आवेदन करने वाली महिलाओं के लिए निम्नलिखित शर्तें अनिवार्य हैं:

  1. आवेदिका की उम्र 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए।
  2. आवेदिका पोषक क्षेत्र की बहू होनी चाहिए। पोषक क्षेत्र से बाहर की आवेदिका का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  3. आवेदिका के पास सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।
  4. आंगनबाड़ी सेविका पद के लिए आवेदिका के पास इंटरमीडिएट (12वीं) की शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।
  5. आंगनबाड़ी सहायिका के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है।
  6. आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
  7. झरिया ब्लॉक का आवासीय
    प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।
  8. जाति प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

सहरपुरा पोषक क्षेत्र के सीमा निर्धारित हैं:

  • पूर्व में: सुदामा चौधरी
  • पश्चिम में: रामेश्वर प्रसाद सिंह
  • उत्तर में: धर्मराज उपाध्याय
  • दक्षिण में: मोहन प्रसाद सिंह।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top