भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी है झारखंड सरकार – आजसू

Views: 0

आजसू पतरातू प्रखंड कमिटी का हल्ला बोल कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान माननीय राज्यपाल के नाम बीडीओ को सौंपा 17 सूत्री ज्ञापन

पतरातू | आजसू पार्टी पतरातू प्रखंड कमिटी ने मंगलवार को पूर्व से घोषित कार्यक्रम के दौरान पतरातू प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष हल्ला बोल कार्यक्रम किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो एवं संचालन प्रखंड सचिव विश्वरंजन सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय महासचिव विजय साहू, जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी, केंद्रीय सचिव सतीश सिन्हा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष हरी रत्नम साहू शामिल हुए। हल्ला बोल कार्यक्रम आजसू पार्टी के पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस के शक्ल में प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचा। अंचल कार्यालय पहुंचकर पार्टी नेताओं ने हल्ला बोल कार्यक्रम को संबोधित किया।

अपने संबोधन में केंद्रीय महासचिव विजय साहू ने कहा कि राज्य में भूख बेरोजगारी तंगहाली बढ़ी है। राज्य के युवाओं विस्थापितों के साथ राज्य सरकार ने छल किया है। प्रदेश में विधि व्यवस्था चरमराई हुई है। अपराध का ग्राम बढ़ा है। सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है। जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी ने कहा कि जनता को अपने हक के काम के लिए संघर्ष करना पड़ रहा, युवाओं को समय पर जाती/आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो रहा। जमीन के दाखिल-खारिज के हजारों आवेदन लंबित हैं। अबुआ आवास योजना भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है। मनरेगा का भुगतान समय पर नहीं हो रहा। किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध नहीं हो रहा। वहीं केंद्रीय सचिव सतीश सिन्हा ने कहा कि बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। सरकारी कार्यालयों में कर्मियों की उपस्थिति यथावत नहीं रहती जिससे जनता को अपने काम के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। बड़कागांव विधानसभा में एक भी महिला थाना नहीं है। महिलाओं के लिए शिक्षण संस्थान नहीं है।

पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ना चाहिए। पंचायतों में विकास के लिए आवंटित राशि में दुगुनी वृद्धि होने चाहिए। ओबीसी जिलाध्यक्ष हरी रत्नम साहू ने कहा कि पूरा राज्य अपने सरकार की उपेक्षा का दंश झेल रहा है। युवा रोजगार हेतु अन्यत्र राज्यों में पलायन होने को मजबूर हो रहें है। चिकित्सा व्यवस्था ध्वस्त है। हर तरफ भ्रष्टाचार एवं परेशानी का आलम है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने की आवश्यकता है। कांग्रेस-जेएमएम ने राज्य की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। आगे कहा कि आजसू का नेतृव क्षेत्र के लिए स्वर्णिम काल लेकर आएगा। कार्यक्रम के दौरान महामहिम राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को 17 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मुख्य जमीन संबंधी दाखिल-खारिज हेतु अंचल कार्यालय में जमा आवेदनों का अविलंब निष्पादन किया जाए। तथा पंजी-2 में दर्ज जीरो प्लॉट की समस्या का जल्द से जल्द उचित एवं आवश्यक कार्रवाई करने। वर्तमान में अबुआ आवास हेतु चयन में पारदर्शिता लायी जाए तथा जरूरतमंद एवं निर्धन परिवार को इसका समुचित लाभ मिल सके। मनरेगा अंतर्गत संचालित सिंचाई कूप एवं अन्य योजनाओं का कियान्वयन एवं भुगतान यथाशीघ्र किया जाए ताकि वर्षा से पहले कार्य को पूर्ण किया जा सके। छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति हेतु जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण-पत्र बनवाने में शीघ्रता लाई जाए ताकि गरीब एवं निर्धन परिवार के अध्ययनरत छात्र-छात्राएं छात्रवृति से वंचित न हो। सभी किसानों को खाद एवं बीज की आपूर्ति समय पर किया जाए ताकि खेती पर निर्भर रहने वाले किसानों को समुचित लाभ हो सके। प्रखण्ड में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है।

जिला परिषद, प्रमुख, उपप्रमुख सहित सभी पंचायतों के मुखिया/पंसस/ उपमुखिया/वार्ड सदस्य/सहिया दीदी/आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका सहित सभी अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी सहित पंचायतों के विकास योजना के क्रियान्वयन हेतू आवंटित राशि में बढ़ोतरी करने। स्वास्थ्य केंद्र एवं उपकेंद्रों में मूलभूत चिकित्सा सुविधा सुदृढ़ करने की मांग शामिल है। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने किया। मौके पर चंदन श्रीवास्तव, भुवनेश्वर महतो, राजू कुमार, विशेश्वर महतो, इमरोज खान, अशोक पाठक, विशेश्वर महतो, इमरोज खान, बबिता देवी, बीरेंद्र झा, ब्रजेश सिंह, ब्यास पांडेय, राहुल रंजन, कौलेश्वर महतो, अखिलेश महतो, बिंदेश बेदिया, विक्रांत साहू, द्वारिका महतो, नित्यानंद कुमार, ब्यास पांडेय, कामेश्वर मेहता, अनिल सोनी, रामप्रताप सिंह, लक्ष्मीकांत महतो, भुन्नू सिंह, रोबिन मुखर्जी, बुधन गोस्वामी, राजेश मंडल, राजकिशोर प्रसाद, लालू महतो, राजेश महतो, सुखदेव महतो, बैजनाथ महतो, धनेश्वर महतो, गुरुदयाल ठाकुर, संजय मिश्रा, फूलचंद महतो, प्रकाश राम, गजाधर सिंह, किशोर कुमार, महेश रजवार, रोहित सोनी, पुष्पा देवी, शिला देवी, रिंकी देवी, ललिता देवी, रीना देवी, सोनमती देवी, चंद्रकांती देवी, रविता देवी, नागेन्द्र सिंह, कवि राय, किरण देवी, राज नायक, शकुंतला देवी, सबिता देवी, डिंपल देवी, राजकुमार करमाली, बिजेंद्र मुंडा, नागेश्वर बेदिया, सोनमती देवी, गोबिंद महतो, मदन कुमार, नरेश महतो, पंकज कुमार, छोटू चौरसिया, संतोष मिश्रा, सोनू साव, अजय राय, गोवर्धन सिंह, राजेश महतो, भुन्नू सिंह, राजेश पटेल, लक्ष्मीकांत महतो, गणेश करमाली, विक्रांत साहू, मनोज करमाली, राज विश्वकर्मा, सूरज करमाली, जानकी मुंडा, छोटू करमाली, टिकेश्वर महतो, अजय रवि, राकेश विश्वकर्मा, रघुवीर महतो, फूलचंद महतो, लालू महतो, उज्ज्वल कुमार सिंह, धीरज चौधरी, सुनील साव, महेंद्र मेहता, अजय मेहता, विश्वनाथ भुइयां, दिलीप महतो, छोटू यादव, बबलू कुमार, सरिता देवी, जितेंद्र करमाली, मो. कलाम सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top