साहिबगंज(उजाला)।शहर के मछुआ सोसाइटी में राष्ट्रीय जनता दल का 28 वां स्थापना दिवस जिला अध्यक्ष सत्यनारायण यादव की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर जिला अध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने पार्टी का झंडा फहराया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद जिला अध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल का स्थापना दिवस हर साल पुरे देश में 5 जुलाई को मनाया जाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ही एक जैसा पार्टी है जो गरीबों,पिछड़ों,मजलूमों की पार्टी है।जिसमें सभी लोगों को सम्मान दिया जाता है।साथ ही उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के विचारों एवं पार्टी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिय।जिला अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में राजमहल, पाकुड़,बोरियो,बरहेट,महेशपुर, लिट्टीपाड़ा इन सभी विधानसभा में राष्ट्रीय जनता दल चुनाव लड़ेंगी।इस मौके पर राजद युवा जिलाध्यक्ष सद्दाम हुसैन,प्रदेश सचिव मुन्ना यादव,युवा राजद महासचिव सोनू यादव,जिला प्रवक्ता विश्वजीत शर्मा,साहेबगंज प्रखंड अध्यक्ष रामवतार सिंह, उधवा उपप्रमुख मामलेत सेख, तालझारी प्रखंड अध्यक्ष सुरेश मालतो,राजमहल प्रखंड अध्यक्ष रमाफुल सेख,रैसुदिन सेख, सनाउल सेख,इसराफुल सेख, मोहिता आनंद,आयुष कुमार, नितिश यादव,रौनक यादव के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे |
राष्ट्रीय जनता दल का 28 वां स्थापना दिवस धुमधाम से मनाया |
Views: 0