ग्राम स्वराज यात्रा में जनता का मिल रहा है भरपूर सहयोग |

Views: 0

केंद्र और राज्य सरकार के समान मिलना चाहिए पंचायत में अधिकार: सांतनु मिश्रा प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस

रामगढ़ /गोला। कांग्रेस प्रखंड कार्यालय गोला में ग्राम स्वराज यात्रा का समापन किया गया। झारखण्ड प्रदेश प्रवक्ता सांतनु मिश्रा ने कहा कि ग्राम स्वराज यात्रा का मुख्य उद्देश्य सता विकेंद्रीकरण का जो सपना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सरदार वल्लभभाई पटेल मौलाना अबुल कलाम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने देखा था जो आज तक पूरा नहीं हो सका। उनका मानना था जब तक सत्ता का विकेंद्रीकरण नहीं होगा। तब तक इस देश में पूर्ण स्वराज नहीं आ सकती। और उसका जो जरिया था वह पंचायती राज पंचायती राज व्यवस्था है जिसके माध्यम से गांव के लोगों की सीधी भागीदारी सत्ता और शासन में होती है। पंचायती राज कानून तो इस राज्य में आ गया 73 वां और 74 वां संशोधन हुआ। लेकिन आज तक पंचायत प्रतिनिधियों को जो अधिकार मिलना चाहिए था ग्राम सभा को जो अधिकार मिलना चाहिए था वह आज तक नही मिला। इन्ही वजह से आज हमलोग को ये यात्रा निकालना पड़ा।कोई भी सरकार हो वह नहीं चाहता है कि ग्राम सभा को अधिकार मिले।

हमलोग गांव गांव जाकर लोगों से मिले और जगृत किया की आप अपने अधिकार के लिए लड़िए और अपना अधिकार लिजिए। पंचायती राज व्यवस्था को जनता तक पहुंचा रहे हैं। जिससे जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। जहां जहां भी गए हमे एक बड़ी समस्या पेय जल और सड़क को हैं। लगभग सभी सड़के जर्जर हालत में हैं। इस यात्रा से राज्य वाशियो में एक बड़ी संदेश जा रहा है। सभी लोग पंचायती राज व्यवस्था के बारे जन रहे है। आज देश मुठ्ठी भर लोगों के हाथ में हैं। जिस प्रकार केन्द्र में सरकार को पूर्ण अधिकार है। राज्य में सरकार को पूर्ण अधिकार है। तो पंचायत में भी पूर्ण अधिकार मिलना चाहिए। मौके पर दुलमी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश करमाली रामगढ़ नगर अध्यक्ष बलराम साहू रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष दिगंबर प्रसाद गुप्ता गोला प्रखंड अध्यक्ष संतोष सोनी चितरपुर प्रखंड अध्यक्ष एहसानुल्लाह मांडू प्रखंड अध्यक्ष सागर महतो जय लाल महतो ज्ञानी मुंडा यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीत करमाली महिला मोर्चा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मंजू जोशी नगर अध्यक्ष पिंकी राय रामगढ़ जिला अध्यक्ष गगन करमाली आजाद सिंह सेवादल जिला अध्यक्ष जे के अग्रवाल उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top