मंडरो/साहिबगंज।चैती दुर्गा मंदिर नयाटोला हाजीपुर गैलेक्सी मैदान में स्थापित वासंतिक चैती नवरात्र माता दुर्गा की प्रतिमा का वैदिक विधि विधान से सोमवार की देर शाम प्रतिमा के विसर्जन समापन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। मंदिर से प्रतिमा निकालने वक्त महिलाओं ने सिंदूर की होली खेली और खोइछा देकर जयकारे लगाते हुए नम आंखों से विदाई दी ।श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को विदाई देते समय सुख समृद्धि और निरोग रहने की कामना की । हाजीपुर गैलेक्सी मैदान में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को आचार्य लक्ष्मण जी महाराज के नेतृत्व में भव्य  विसर्जन जुलूस निकालकर पूरे नगर क्षेत्र के भ्रमण के पश्चात स्थानीय पोखर में विसर्जन किया गया। प्रतिमा मंदिर से निकलकर नया टोला से चल कर,थाना स्थित शिव मंदिर ,शाहाबाद ,फौजदारी ,से होते हुए हाजीपुर के स्थानीय दुर्गा मंदिर के पोखर में प्रतिमा का विसर्जन किया गया।


जुलूस में विभिन्न देवी देवताओं की झांकी ,आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। इस दौरान बड़ी तादाद में भक्तगण जय माता दूंगा ,जय मां लक्ष्मी ,जय मां सरस्वती के जयकारे लगा रहे थे ।डीजे पर बज रहे हैं गानों पर युवाओं की टोली नाचते गाते झूमते चल रहे थे ।विसर्जन जुलूस में काफी संख्या में महिलाएं भी साथ चल रही थी। विसर्ज न जुलूस में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। जिला प्रशासन ने विसर्जन के लिए दंडाधिकारी और मिर्जाचौकी थाना के थाना प्रभारी रुपेश कुमार यादव के नेतृत्व में अपने दर्जनों सशस्त्र पुलिस बल के जवान साथ चल रहे थे।पोखर में प्रतिमा विसर्जन के पूर्व क्षमा प्रार्थना भजन गा कर पुणं अगले साल पधारने की विनती कर प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया।।मौके पर पूजा समिति के संयोजक अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, सचिव संजय कुमार मिश्रा,कोषाध्यक्ष जय गोपाल घोष,उपाध्यक्ष इंद्रजीत मंडल,रामानंद चौरसिया, शशि शेखर,रामानंद सिंह,निगरानी कमेटी के राजेश राम, माखनलाल यादव, संटी मिश्रा, रौशन पाठक, माखन यादव,हीरालाल यादव,देव कुमार, सागर चौरसिया, विक्की,गौतम,संजय, अजीत,टिंकू ठाकुर, मनोज यादव,सागर सहित दर्शनों पूजा कमेटी के सदस्य गण उपस्थित थे।

Desk Desk · 31-03-2026 12:13 AM · 📍 Sahibganj
Advertisement
Tags
Jharkhand Sahibganj News