महिला महाजन संपर्क अभियान में भाजपा महिला की विशेष जिम्मेवारी है

Views: 4

लोहरदगा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्य समिति बैठक जिला अध्यक्ष कलावती देवी की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय बक्शीडिपा में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष मनीर उरांव, सामेला भगत, बबीता वर्मा रेनू तिर्की और भारती सिन्हा शामिल थी। बैठक को संबोधित करते हुए आरती सिंह ने कहा कि महिला महाजन संपर्क अभियान में भाजपा महिला विशेष जिम्मेवारी है। भाजपा की सरकार मोदी जी के नेतृत्व में लगातार महिलाओं को सशक्त करने के लिए कई ऐसे कदम उठाए हैं जिसका सीधा-सीधा लाभ हम सभी माता एवं बहनों को मिला है। आज मोदी जी के नेतृत्व महिलाओं समान अवसर प्राप्त हो इसके लिए महिला आरक्षण की व्यवस्था, महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनाया। वही झारखंड में गठबंधन के लोगों को अच्छा नहीं लगा और कई ऐसे शब्दों से महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी संबोधित किया जिसे माता बहनों के सम्मान में नहीं बोल सकते। झारखंड में लगातार घटनाएं हो रही हैं महिलाएं असुरक्षित हैं. बबीता वर्मा ने कहा कि हम सभी बहनें मिलकर भारतीय जनता पार्टी की द्वारा निर्धारित 400 लक्ष्यों को पूरा करने में मातृशक्ति का बड़ी भूमिका होगी. जो सम्मान पिछले कई दशक पहले प्राप्त होने चाहिए थे वह मोदी जी के कार्यकाल में प्राप्त हुआ है उनकी दैनिक जीवन की जरूरत को ख्याल रखते हुए सर पर छत की व्यवस्था स्वच्छता एवं स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए शौचालय गैस सम्मान निधि स्वास्थ्य बीमा के लिए आयुष्मान भारत की व्यवस्था जैसे असंख्य योजनाओं का लाभ जो महिलाओं के नाम पर हैं। वही जब भाजपा की सरकार हमारे प्रदेश में थी तब 50 डेसिमल तक की जमीन रजिस्ट्री महिलाओं के नाम मात्र ₹1 में हो रही थी। मौके पर उपस्थित पूनम देवी आशा देवी, ईशा कुमारी, ममता देवी, जयश्री उरांव, सरिता देवी, संगीता देवी, सरस्वती देवी, बिंदिया देवी, सुमन देवी, पूजा देवी, पुन्नू देवी, प्रमिला उरांव, मनीता उरांव, जयंती देवी, जानकी देवी, आशा देवी, खुशबू देवी, बुद्धन देवी, दुर्गावती देवी, राखी.पांडेय मानती देवी, आरती रजक अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top