सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 7 तक की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू

Views: 0

बड़कागांव / हजारीबाग l बड़कागाँव प्रखंड संसाधन केंद्र अंतर्गत 126 सरकारी विद्यालयों में वार्षिक मूल्यांकन 2 अप्रैल से शुरू हो गया है। तीन अप्रैल को भी कक्षा 1 से 7 तक के विद्यार्थियों की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा ली गई।यह परीक्षा 4 अप्रैल तक चलेगा। झारखंड शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद , रांची के द्वारा योगात्मक मूल्यांकन ( एस ए ) -2 सत्र 2023-24 की परीक्षा ली जा रही है।बड़कागांव प्रखंड शिक्षा प्रसाद पदाधिकारी जवाहर प्रसाद के नेतृत्व में परीक्षा हो रही है।प्रश्न पत्र सभी विद्यालयों को वर्गवार समय पर शिक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध करा दी गई है।प्रखंड के 126 विद्यालयों में कुल नामांकित सभी छात्र छात्राओं की परीक्षा में शामिल होकर लिखने की संभावना व्यक्त की गई है।उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवगढ़ के प्रधानाध्यापक उमेश कुमार महतो , सहायक शिक्षक मोहम्मद शमशेर , कर्पूरी ठाकुर , सुधु गंझू , अरविंद सिंह , सुधीर मिंज, विनेश्वर प्रसाद विनायक ने मुख्य भूमिका निभाई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top