कैरो प्रखण्ड मुख्यालय में झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की हुईं बैठक, प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर हुई चर्चा।

Views: 0

लोहरदगा कैरो प्रखण्ड मुख्यालय में गुरुवार को झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की एक अहम बैठक हुई।बैठक में मुख्य रूप से झारखण्ड प्रजापति महासंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह माटी कला बोर्ड के पूर्व चेयरमैन श्रीचंद प्रजापति उपस्थित हुए। बैठक में 30 जून को लोहरदगा नगर भवन में होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह के बारे में चर्चा किया गया। इसमें इस वर्ष मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा में समाज के सभी छात्र-छात्रा जो प्रथम श्रेणी से उतीर्ण हुए हैं। उनको समानित व प्रोत्साहित किया जाएगा।मौके पर श्रीचंद प्रजापति ने कहा इस समारोह में मुख्य रूप से बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो उर्फ बाटुल जी, समाज के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र पंडित के अलावा झारखण्ड के सभी जिले से समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

इसमें छात्रों को सम्मानित व प्रोत्साहत के अलावा उनके आगे के उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन किया जाएगा।बच्चों के अभिभावकों व समाज से जुड़े लोगों को आर्थिक व समाजिक विकास पर चर्चाएं की जाएंगी। कुम्हार समाज अपने परंपरागत पेशे को कैसे विकसित करेंगे।अशिक्षा, रूढ़िवादी, अंधविश्वास, नशापान जैसे समाज में फैले कुरीतियों को कैसे दूर कर समाज को आगे बढ़ाया जा सकेगा इसपर गहन मंथन किया जाएगा। उन्होंने कहा इस सम्मेलन की सारी तैयारी पूरी हो गई है।इस मौके पर प्रदेश युवा अध्यक्ष शंभु प्रजापति, गोविंद महतो, अनिल प्रजापति, संजय महतो, कैलाश महतो, जगनारायण महतो, जगदीश प्रजापति, रवि प्रजापति आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top