एक पेड़ माँ के नाम अभियान की हुई शुरुवात
सिमडेगा- भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय कार्यक्रम एक पेड़ माँ के नाम की शुरुआत आज जिला कार्यालय में वृक्षारोपण कर की गई।
कार्यक्रम शामिल होते हुए पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने कहा की एक पेड़ मां के नाम एक नई और प्रेरणादायक पहल है इसका उद्देश्य मातृत्व के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ बढ़ावा देना है इस पहल के तहत लोग अपनी माता के नाम पर एक पेड़ लगाते हैं जो न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी है बल्कि माता के प्रति सम्मान और प्रेम प्रकट करने का एक सुंदर तरीका भी है इसकी शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा किया गया जिसे देश में राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम बनाने का निर्णय लिया गया।
वहीं कार्यक्रम संयोजक बसंत नारायण मांझी ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यक्रम है जहां देश के सभी मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पौधे वृक्ष लगाए जाएंगे एवं वृक्ष लगाते हुए अपने मां के साथ सेल्फी ली जाएगी।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक कार्यक्रम सहसंयोजक राकेश रविकांत एवं गजानंद बेसरा दिपक पुरी सतीश पांडेय अनुप प्रसाद नवीन सिंह उपेंद्र श्रीवास्तव उत्तम केरकेट्टा मौजूद थे