बूथ अध्यक्षों को सम्मानित करेगी भाजपा |

Views: 0

बूथ अध्यक्षों को सम्मानित करेगी भाजपा

जिला कार्यालय में मनाया गया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

सिमडेगा- भारतीय जन संघ(बाद में भारतीय जनता पार्टी) संस्थापक सदस्य डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती जिला कार्यालय में मनाई गई जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष मनोज साय कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व राज्यसभा सांसद सह अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन करते हुए कहा की डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जनसंघ के संस्थापक सदस्य थे उन्होंने 21 अक्टूबर 1951 को राष्ट्रीय जनसंघ स्थापना की वह एक दक्ष राजनीतिज्ञ विद्वान और स्पष्ट वादी के रूप में अपने मित्रों और शत्रुओं द्वारा समान रूप से सम्मानित थे। डॉ मुखर्जी जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल में भारत के पहले उद्योग और आपूर्ति मंत्री के रूप में कार्य किया नेहरू से अलग होने के बाद लियाकत नेहरू समझौता का विरोध करते हुए मुखर्जी ने नेहरू के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया हम सभी कार्यकर्ताओं को उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है

साथ ही पूर्व राज्यसभा सांसद ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए कहा की लोकसभा चुनाव में सिमडेगा एवं कोलेबिरा विधानसभा में जो भी मत मिले हैं हम उसके लिए मतदाता कार्यकर्ता को धन्यवाद देते हैं, आने वाले विधानसभा चुनाव में कोलेबिरा विधानसभा एवं सिमडेगा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत से लड़ेगी और दोनों विधानसभा में अपना परचम लहरायेगी इसके लिए सभी कार्यकर्ता की जान से जुट जाएं,14 जुलाई को सिमडेगा विधानसभा के बूथ अध्यक्षों को लोकसभा चुनाव में उनके किए गए कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा एवं 15 जुलाई को कोलेबिरा बिधानसभा के बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया जाएगा साथ ही 20 जुलाई को रांची में बृहद कार्य समिति की बैठक में भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को मिलेगा मंच संचालन महामंत्री दिपक पूरी ने किया धन्यवाद ज्ञापन अनूप प्रसाद ने किया |

कार्यक्रम को पूर्व मंत्री विमला प्रधान मानोज साय श्रद्धानन्द बेसरा जीप उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा सुजान मुंडा रामविलास बड़ाईक जीप सदस्य कृष्ना बड़ाईक ने भी संबोधित किया मौके पर अमरनाथ बामलिया भोला साहू पूर्व जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर गोपाल केसरी मोहन बड़ाईक तुलसी साहू प्रणव कुमार राकेश रविकांत प्रधान रवि गुप्ता उपेंद्र श्रीवास्तव कृष्णा ठाकुर मानकीलाल कृष्णकांत सिंह देवकीनंदन साय मनिंदर बिंजिया सत्यनारायण प्रसाद घनश्याम सिंह तपेश्वर साहू मोतीलाल ओहदार विजय महतो प्रदीप बड़ाईक सुरजन प्रधान अशोक इंदवार नरेंद्र बड़ाईक सावित्री देवी पिंकी रानी शिखा अग्रवाल सत्यनारायण प्रसाद अजय सिंह नवीन सिंह श्री लाल साहू अशोक इंदवार नरेंद्र बड़ाईक महेश साहू उत्तम केरकेट्टा आलोक श्रीवास्तव शिवराज बड़ाईक देवकीनंदन साईं दिनेश साहू अशोक रजक तपेश्वर साहू मुनेश्वर तिर्की अनिरुद्ध सिंह महेश सिंह प्रदीप बड़ाईक अर्जुन नायक कृष्णा राय कोटवार कामेश्वर प्रधान मौजूद थे |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top