जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 123 वीं जयंती मनाई गई |

Views: 0

सिंदरी/ धनबाद। भारतीय जनसंघ के संस्थापक शिक्षाविद डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 123 वीं जयंती पर शनिवार को भाजपा पार्टी कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर डॉक्टर मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई एवं उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।भाजपा सिंदरी नगर के द्वारा भिन्न-भिन्न शक्ति केंद्रों/ बूथों पर प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई।
सिंदरी विधायक आवास पर विधायक धर्मपत्नी सह भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि मातृ भूमि के लिए उनका समर्पण और त्याग देशवासियों को सदा प्रेरित करता रहेगा। मौके पर संतलाल प्रमाणिक,निताई रजवार, मंटू रवानी समेत कई कार्यकर्ता गण उपस्थित थें।
रोहड़ाबांध भाजपा कार्यालय में नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा की डॉक्टर मुखर्जी के बलिदान को देश कभी भूल नहीं सकता है उन्हीं का प्रयास का परिणाम है कि आज कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।

कार्यक्रम में राकेश तिवारी ,सुमन चौधरी ,कुमार राजेश, रघु इत्यादि अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिला संयोजक कार्यालय में देश के प्रथम उद्योग मंत्री डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 123 वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिला संयोजक दिनेश सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि डॉ मुख़र्जी जम्मू कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे। संसद में अपने भाषण में उन्होंने धारा 370 को समाप्त करने की जोरदार वकालत की थी। इस पर अमल करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में धारा 370 की समाप्ति कर उसे भारत का अपूर्ण और अभिन्न अंग बनाया। इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम के तहत एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया। मौके पर पूर्व पार्षद दिनेश सिंह ,सिंदरी नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक ,बृजेश सिंह, संजय सिंह ,रणवीर सिंह ,रामेश्वर सिंह, गुरु चरण सिंह ,उमेश गुप्ता ,कुंदन श्रीवास्तव, मणि सिंह, नकुल सिंह, सुरेश सिंह सहित का उपस्थित थें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top