सुतरी रथ मेला टांड़ को बनाया जाएगा ऐतिहासिक :चंद्रप्रकाश चौधरी |

Views: 0

सुतरी में रथ मेला का आयोजन उमड़ी भीड़,सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

रामगढ़/गोला। गोला प्रखंड के सुतरी रथ मैदान में रविवार को रथ मेला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं आजसू युवा नेता आनन्द बेदिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। रथ यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि हमे बडी खुशी हुई कि इस सुदूरवर्ती गांव में इतना बड़ा और भव्य रथ मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रकार धार्मिक कार्य के आयोजन से आने वाले भावी पीढ़ी में नैतिक ,आध्यात्मिक, संस्कार मिलता है। कहा कि विशेष कर सुतरी पंचायत के विकास के लिए हमेशा तैयार रहे है। आने वाले दिनों में इस रथ मेला टांड को और विकसित किया जायेगा। जिससे ग्रामीणों को कार्यक्रम करने में समस्या नही होगी। समिति के लोगों ने बताया कि रथ यात्रा सदियों से होती आ रही है। कहा जाता है कि इस राज्य में रांची जगरनाथ मन्दिर के बाद दूसरा जगह सुतरी रथ टांड है।आज अहले सुबह से ही भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे। भोर में ही भगवान जगन्नाथ, भैया बलभद्र और बहन सुभद्रा के खास काष्ठ विग्रह को अष्टकोणीय रथ पर विराजमान कराया गया। फिर विग्रहों को पीतांबर वस्त्र धारण कराया गया। स्वर्ण मुकुट एवं आभूषण पहनाने के साथ बेला, गुलाब, चंपा, चमेली, तुलसी की मालाओं से श्रृंगार किया गया।भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा को रथों में विराजमान कराया गया।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

रथ मेला के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। रांची से आये नागपुरी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का भरपूर मनोरंज किया।

ये थे शामिल
आयोजन समिति के अध्यक्ष पूरनचंद बेदिया,सचिव आनन्द बेदिया,कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र बेदिया ,सत्यनारायण बेदिया,लखिन्द्र बेदिया,दीपक बेदिया,नन्दलाल बेदिया,राहुल बेदिया,रोहित बेदिया,प्रदीप बेदिया,अरुण बेदिया,हलधर बेदिया, बिरसाय बेदिया,भदरू बेदिया संतोष मल्होत्रा,सचिन महथा,गोबिंद उपाध्याय, भदरू रजवार,गिरजा शंकर प्रसाद,सुलेन बेदिया सहित सेकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top