झारखंड उजाला
बिरेंद्र तिवारी सिमडेगा ब्यूरो
सिमडेगा:- मुहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और शांति व्यस्था बनाए रखने के लिए सिमडेगा पुलिस मुस्तैद है। पुलिस ने मंगलवार को फ्लैग मार्च निकाल कर शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने का संदेश दिया। मुहर्रम त्योहार के मद्देनजर एसडीओ सुमंत तिर्की, डीएसपी हेड क्वार्टर अवधेश यादव, सदर सीओ इम्तियाज अहमद और सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने पुरे शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।इस दौरान पुलिस संवेदनशील जगहों पर विशेष निगरानी रखते हुए वहां की गतिविधियों का मुआयना किया। बताया गया कि मुहर्रम त्योहार दौरान जगह जगह पुलिस बल तैनात रहेगी। साथ हीं पुलिस की आईटी सेल भी त्योहार के दौरान एक्टिव रहेगी।एसपी सौरभ ने कहा कि त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांति के साथ मनाए। उन्होने कहा कि त्योहार के दौरान पुरे जिले के हरेक थाना क्षेत्र में पुलिस मुस्तैदी के साथ क्षेत्र में निगरानी रखेगी। उन्होने कहा कि त्योहार के दौरान सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की विशेष निगरानी होगी। अफवाह फैलाने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।



