गोला अंचल अधिकारी ने किया राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक |

Views: 0

रामगढ़/गोला। गोला प्रखंड अंचल कार्यालय में गोला प्रखंड के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्ष महामंत्री व सचिव के साथ अंचल आधिकारी समरेश भंडारी ने बैठक किया। जिसमें अंचल पदाधिकारी ने कहा की आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए आपलोग के साथ बैठक रखा गया है। बैठक का मुख्य उद्देश्य पूरे जिला भर में अधिक से अधिक मतदान का प्रतिशत हो। जिनको भी मतदाता सूची में अभी तक किसी का नाम छुट गया है या किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हों तो उसे सुधार किया जाएगा। यदि किसी का दो जगह मतदाता सूची में नाम शामिल हैं तो वैसे नाम को चिन्हित कीजिए। वैसे व्यक्ति का नाम डिलीट कर दिया जाएगा। मौके पर गोला मंडल अध्यक्ष बबलू साव महामंत्री जितेंद्र साहु कोंग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष संतोष सोनी आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अंगद महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा के सतिश मुर्मु एवं अन्य पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top