जमशेदपुर : अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष बने चंचल भाटिया |

Views: 0

जमशेदपुर : राष्ट्रीय स्तर की संस्था अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के रास्ट्रीय अध्यक्ष संजीव जयसवाल के निर्देश में पवन साव को प्रदेश अध्यक्ष एवं लौहनगरी के युवा सिख नेता सरदार चंचल सिंह भाटिया प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया. मनोनयन से जुड़ा नियुक्ति पत्र सरदार चंचल सिंह भाटिया को सौंपा गया. चंचल भाटिया भारतीय जनता पार्टी के साथ ही विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं व्यवसायिक समूह के साथ जुड़े हुए हैं.रचनात्मक तथा सामाजिक कार्यों में उनकी एक विशिष्ट पहचान है. मनोनयन पर तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी के महासचिव इंद्रजीत सिंह, झारखंड सिख विकास मंच के गुरदीप सिंह पप्पू, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के पूर्व प्रधान सरदार सतबीर सिंह सोमू, अधिवक्ता कुलविंदर सिंह व अन्य कई लोगों ने उन्हें बधाई दी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top