दियारा क्षेत्र में घुसा बाढ़ का पानी, नास घाट से प्राणपुर जाने वाली सड़क पर यातायात प्रभावित |

Views: 0

उधवा/साहिबगंज(उजाला )।गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा हैं। इससे निचले इलाकों में बाढ़ का पानी तेजी से घरों में घुस रहा है। गंगा कटाव भी लगातार जारी है। कटाव के जद में आने से लोगों में दहशत बना हुआ है। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने में जुटे है। जानकारी के अनुसार गंगा का जलस्तर में वृद्धि होने से प्रखंड के दियारा क्षेत्र के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी तेजी से घुस रहा है। जिससे लोगों के घरों के साथ साथ सड़क में भी पानी प्रवेश कर गई है। लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। नास घाट से प्राणपुर जाने वाली सड़क में पानी प्रवेश कर गया है। उक्त सड़क से रोजाना सैकड़ों लोगों का आना जाना लगातार जारी है। लोग जान जोखिम में डाल कर आवागमन करने को मजबूर है।बाढ़ के चपेट में इन गांवपश्चिम प्राणपुर पंचायत के गोल ढाब चुआर,खासमहल, अजमत टोला, आसराउल टोला, मुजलिस टोला, उमेद हाजी टोला, बादसू टोला, जफर टोला, जमशेद टोला व मछुआ टोला बाढ़ के चपेट में है। यहां बाढ़ के साथ साथ गंगा कटाव भी शुरू हो गया है। कटाव को लेकर गंगा किनारे बसे सैकड़ों किसान चिंतित है। उन्हें बेघर होने की चिंता सता रही है।

झामुमो नेता ने बाढ़ क्षेत्रों का किया निरीक्षण

राजमहल नगर पंचायत अध्यक्ष सह झामुमो नेता केताबुद्दीन शेख सोमवार को दियारा के बाढ़ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मिलकर उनका हाल चाल जाना तथा सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने झारखंड सरकार के द्वारा संचालित मईया सम्मान योजना में जुड़ने का लोगों से आह्वान किया। श्री केताबुद्दीन शेख ने झारखंड सरकार के कल्याणकारी योजना आबुआ आवास,200 यूनिट बिजली मुफ्त,2लाख तक किसानों का ऋण माफ,बच्चियों को पढ़ाई के लिए 40हजार, सभी को पेंशन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कटाव की समस्या को लेकर सांसद और मुख्यमंत्री को अवगत कराकर समस्या का समाधान करने की बात कही

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top