डॉ० एस० राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस का किया गया आयोजन |

Views: 0

रामगढ़/चितरपुर। डॉ० एस० राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सुकरीगढा लारी रामगढ़ के महाविद्यालय में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द के जन्मदिन के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे बी० एड० के प्रशिक्षुओं द्वारा विभिन्न खेलो जैसे वॉलीवॉल, कबड्डी, म्यूजिकल चेयर, रस्सा कस्सी इत्यादि का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रितेश कुमार, सचिव संजय कुमार प्रभाकर, प्राचार्य डा० शिव कुमार राणा ने हरी झंडी दिखाकर खेल का शुरूआत किया। प्रतियोगिता के प्रतिभागी अर्चना, सुबेला, दिव्या, रोमा, चाँदनी, भावना, जया, दुर्गा, सगुफा, सुदिप्ता, अमित, रितिक, आनन्द, सुभानू, सनोज, पप्पू इत्यादि ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

इस खेल के सफल आयोजन शारीरिक शिक्षक सतीस कुमार विन्द के द्वारा सम्पन्न किया गया। इस मौके पर उपस्थित प्राध्यापक रंजु वंदना होरो, संजू रंजना होरो, नयन कुमार मिश्रा, मो. परवेज अखतर, डॉ० अशोक राम एवं डी० एल० एड० के व्याख्याता मुरारी कुमार दूबे बावुचंद प्रसाद, सुलेखा कुमारी, प्रतिभा कुमारी तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में निकिता कुमारी (कार्यालय अधीक्षक),नंदलाल कुमार (ICT Incharge),निशा कुमारी (पुस्तकालयाध्यक्ष),श्रेया गुप्ता (लेखापाल), उमेश कुमार पवन कुमार (तकनीकी सहायक), सुनीता देवी सावित्री देवी पंकज करमाली, निर्मल महतो (माली) बी.एड. एवं डी.एल.एड. के सभी प्रशिक्षु उपस्थित रहें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top