सभी निर्माणाधीन योजनाओं के कार्यों को पूरा करने के लिये टाइम लाइन का निर्धारण, निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत कार्यों को पूरा करे-उपायुक्त।

Views: 0

साहिबगंज(उजाला)।जिला दंडाधिकारी- सह-उपायुक्त हेमंत सती के अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में भवन प्रमंडल द्वारा जिला में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा की।उन्होंने योजनाओं में एकरारनामा के अनुरूप कार्य पूर्ण होने की तिथि तथा कार्य प्रगति की अद्यतन स्थिति की योजना वार विवरणी प्रस्तुत करने का निदेश कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को दिया गया।समीक्षा के क्रम में कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया गया कि लंबित योजनाओं के क्रियान्वयन में तत्परता बरतें, योजना समय पर पूर्ण हो तथा गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न हो यह सुनिश्चित कराएं।उपायुक्त ने कहा कि अस्पताल संबंधित निमार्ण योजना, शौचालय का निर्माण, आंगनबाड़ी निमार्ण के कार्यों को आगामी विधानसभा सभा चुनाव से पूर्व समाप्त करने का निर्देश दिया।बैठक में कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल मृत्युंजय कुमार देहरी, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top