यासिर अराफ़ात @झारखंड उजाला ब्यूरो।
पाकुड़ : शुक्रवार को सदर प्रखंड अंतर्गत उदयनारायणपुर पंचायत में “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार “कार्यक्रम का आयोजित किया गया I मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी अल्फ्रेड मुर्मू व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी उपस्थित हुए अल्फ्रेड मुर्मू, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ,20 सूत्री अध्यक्ष मानसारुल हक, एवं अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया मानसारुल हक ने अपने संगठन में कहा कि सरकार की जितनी भी जन कल्याणकारी योजना संचालित है उसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचे इसीलिए आपके द्वार आई है बहुत सारी योजना ऐसी है जिसकी जानकारी आम जन को नहीं होती है आज पूरा प्रखंड और आंचल के सभी पदाधिकारी और कर्मी यहां आए हैं, उनके पास आकर योजना का लाभ ले I मौके पर मोहम्मद सिराजुद्दीन, अनारूल शेख, जमीरुल अंसारी, मुर्शीद शेख उपस्थित थे I



