राजमहल/साहिबगंज(उजाला)।शनिवार को झामुमो के युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव के नेतृत्व मे पंचायत स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।जानकारी के अनुसार राजमहल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर पंचायत के विभिन्न गांवों में झामुमो के युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया है।उक्त बैठक को युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने व राज्य सरकार के द्वारा हुए विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के हित में लगातार काम कर रही है। जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष चर्चा हुई। साथ ही महिला, युवा समेत हर वर्ग के लोगों को संगठन से जोड़ने पर चर्चा की गयी। साथ ही बैठक में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं आम जानताओ के बीच आगामी 25 सितंबर को भोगनाडीह में होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का आमंत्रण दिया. जहां सभी समर्थकों ने उक्त कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आश्वासन दिया.मौके पर सीकेन मंडल, छोटेलाल मंडल, फेंकन मंडल, सनातन मंडल, मुन्नीदेवी, पार्वती देवी, श्रवति देवी अन्य दर्जनों कार्यकर्ता सहित दर्जन महिलाएं उपस्थित थी
झामुमो के युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव के नेतृत्व में चलाया सदस्यता अभियान |
Views: 1