कुएँ में गिरकर दो युवक गंभीर रूप से हुए घायल |

Views: 0

साहिबगंज(उजाला)।बोरियो प्रखण्ड अंतर्गत बड़ा राक्सो पंचायत का ढुढ़वा गाँव का परगाना टोला में एक सुखे कुएँ में गिरकर दो युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के मुताबिक ढूढ़वा गाँव निवासी मनोज मरांडी(20)अपने बैल को ढूढने के लिए घर के पीछे जा रहा था। युवक फोन पर किसी से बात करते हुए जंगल की जा रहा था। इसी क्रम में पुराने सूखे कुएं में गिर गया।जिसके बाद युवक कुएं के नीचे बेहोश हो गया.युवक को बचाने के लिए गाँव के ही एक युवक गांगू पहाडिया(17)रस्सी के सहारे कुएं के नीचे उतरने का प्रयास किया।नीचे उतरते ही गांगू पहाडिया भी बेहोश हो गया।जिसके बाद ग्रामीणों को कुएं के अंदर जहरीली गैस होने की जानकारी हुई।जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना सांसद प्रतिनिधी स्टीफन मुर्मू एवं बोरियो पुलिस को दी।सूचना मिलते ही सांसद प्रतिनीधी स्टीफन मुर्मू अपने अपने छ:सहगियों के साथ पहुंचे।स्टीफन मुर्मू के साहसिक और उनके सहयोगियो और ग्रामिणों के सहयोग से गांगू पहाड़िया को कुएँ से बाहर निकाला गया।तब तक थाना प्रभारी पंकज वर्मा अपने दलबल के साथ घटनास्थल पहुँचे।जिसके बाद कुएं से जहरीले गैस खत्म करने के लिए पानी मे चुना का घोल बना कर कुएं में डाला गया।जिसके बाद धीरे धीरे दोनो युवक को होश आने लगा।इस पुरे अभियान में झामुमो नेता स्टीफ़न मुर्मू और उनके समर्थक मंजु करण मराण्डी,प्रबोध हॉसदा,बाबूलाल हॉसदा,पौलुस मुर्मू,ख्रिस्टा सोरेन,जार्ज मराण्डी सहित अन्य लोगों ने रस्सी के माध्यम से दोनो युवक को कुएं से बाहर निकालने में सहयोग किया।जिसके बाद दोनों युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top