80 वर्षीय वृद्ध महिला का शव हुआ बरामद, जांच में जुटी पुलिस |

Views: 1

तीनपहाड़/साहिबगंज(उजाला)। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरबानी गांव के समीप तालाब से तीनपहाड़ थाना पुलिस ने 80 वर्षीय वृद्ध महिला की शव किया बरामद। मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला शनिवार की दोपहर अपने घर कटघर से दरला अपने रिश्तेदार के यहां जाने के लिए निकली थी। अगले दिन गांव के प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक बताया जा रहा है कि खैरबानी गांव के एक युवक शौच करने के लिए तालाब के पास गया था वहां देखा कि एक वृद्ध महिला का शव तालाब के पास पड़ा है। वही युवक ने शव को देखकर भयभीत हो गया। शव देखते ही इसकी जानकारी अपने गांव के लोगों को दिया। गांव के सैकड़ो ग्रामीण तालाब के पास शव देखने के लिए भीड़ जुट गई। वही ग्रामीणों ने शव मिलने की जानकारी तीनपहाड़ थाना पुलिस को दिया , शव मिलने की सूचना मिलते ही तिनपहाड़ थाना के एसआई संजय दुबे घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन करने मैं जुट गए। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अस्पताल भेज दिया। वही उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top