एक बच्चे की मां प्रेमी संग फरार |

Views: 1

एक बच्चे की मां प्रेमी संघ किया गोला थाना में किया सरेंडर

थाना में दिन भर चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा

रामगढ़/ गोला। गोला थाना क्षेत्र के कोराम्बे निवासी एक बच्चे की मां निशा कुमारी अपने प्रेमी पवन कुमार के साथ गुरुवार को फरार हो गई। शुक्रवार को सुबह गोला थाना में सरेंडर किया। यहाँ दिन भर महिला के मायके एवं ससुराल वाले सेकड़ो ग्रामीणों के साथ थाना पहुँचे। महिला के पति संदीप कुमार महतो ने पुलिस के समक्ष अपनी पत्नी को फिर से रखने से साफ इंकार कर दिया। वही उसकी मायके वालों ने भी उससे किसी तरह का रिश्ता नही रखने की बात कह दी। इसके बाद उसके प्रेमी उससे शादी करने के लिए राजी हुआ। बताया गया कि वह कुँवारा है। वही महिला का एक बेटा है। उसको पति रखने पर राजी हुआ।
महिला के पति ने बताया कि उसकी शादी रांची बुंडू में पिछले तीन वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी का प्रेम प्रसंग बगल के ही पवन के साथ चल रहा है। इसको लेकर गांव में एक बार बैठक भी हो चुकी है। जिसमे दोनों ने ऐसी गलती भविष्य में नहीं करने की बात कही थी। लेकिन कुछ माह बाद दोनों घर से फरार हो गए। इधर एक दिन पूर्व बुधवार को महिला के ससुराल वालों ने उसके प्रेमी के घर पहुँच कर खूब हो हंगामा किया। मामला बिगड़ता देख बीच में पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top