कैरो मण्डल क्षेत्र के सभी 37 बूथों मे भाजपा कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने सुना पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम।

Views: 0

कैरो मे पीएम नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को मण्डल क्षेत्र के सभी 37 बूथों में रेडियो टेलीविजन मोबाइल के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओ व आम लोगो द्वारा सुना गया।मौके पर भाजपा जिला मंत्री कैलाश महतो ने कहा कि देश के विकास पुरुष प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात के माध्यम से सीधे जनता से जुड़ने का काम करते हैं वे आम लोगो से बात भी करते हैं देश के प्रधानमंत्री की अगुवाई में देश चहुमुखी विकास कर रही है।केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाएं सीधे आम लोगों तक पहुंच रही है,देश की जनता का विश्वास भा ज पा के प्रति आज भी बरकरार है।आने वाले विधान सभा चुनाव में प्रदेश में भी भा ज पा गठबंधन की सरकार का बनना तय है।मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष राजेंद्र महतो,मनोज साहू,विवेक परजपत्ति,विशेश्वर प्रसाद दीन,सुरजमोहन साहू,लखन उरांव,बजरंग उरांव,गोविंद महतो,राधे साहू,मोहन साहू आदि ने भी मन की बात सुनी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top