गोला प्रखंड के बरलंगा में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का बदलाव संकल्प सभा का किया गया आयोजन |

Views: 0

JLKM छात्रों के आंदोलन को पूर्ण रूप से समर्थन करता हूं

सभी कार्यकर्त्ता से अनुरोध है कि छात्रों के इस आंदोलन में सभी सहयोग करें: टाइगर जयराम महतो

रामगढ़/गोला। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा इकाई रामगढ़ के गोला प्रखंड के बरलंगा थाना अंतर्गत लुकयाटांड़ में बदलाव संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी सुप्रीमो केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो उपस्थित हुए। तथा केन्द्रीय पदाधिकारी, जिला कार्यकारणी समिति, प्रखंड कोर कमेटी सदस्य, पंचायत पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे। मुख्य अतिथि टाइगर जयराम महतो ने कहा कि झारखंड अलग हुए 24 साल हो गये। लेकिन आज तक झारखंड परिभाषित नहीं हो पाया है कि झारखंडी कौन है। लोगों को आज इतना मजबूर किया गया है कि जमीन भी दो और हक अधिकार के लिए भीख मांगना पड़े। टाइगर जयराम महतो ने कहा कि JSSC, CGL और सरकार आख़िर कब तक करेगी छात्रों के जीवन से खिलवाड़। छात्रों के द्वारा दिनांक 30.9.2024 को आंदोलन महाजुटान में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पूर्ण समर्थन करती है।

रांची एवं रामगढ़ तथा आसपास के सक्रिय सदस्यों से अपील कि गयी है कि इस महाजुटान आंदोलन में शामिल होकर सरकार को बैक फुट पर लाये तथा छात्रों के साथ निष्पक्ष कार्य हो ।ग्रामीण क्षेत्रों में टाइगर जयराम महतो के प्रति लोगों का विश्वास जगा हुआ है। आज उनके विचारधारा से लोग प्रभावित होकर सभी संप्रदाय के लोग इसमें शामिल हो रहे है। मुख्य रूप से पवन महतो,सहदेव महतो , देवानंद महतो, डा. राजेश महतो, कुशवाहा पंकज महतो, नितीश महतो, पंकज महतो, पवन कु महतो, कामदेव महतो, पांडव महतो, ओम प्रकाश महतो, संजय महतो, द्वारिका प्रसाद, कारतुस कुमार, दीपक कुमार, लालू महतो, हेमंत महतो, तन वीर आलम, सूरज मुंडा, सुरेश बेदिया,लीलधारी महतो, बिनोद सिन्हा, मंसू महतो, उमेश महतो, सुनील महतो, बिनोद महतो, सेवकी महतो, करमचंद महतो, भागीरथ थंदार, सकिल महतो, भोला कुमार, विकास गुप्ता, सूरज कुमार, रामधन महतो, अमित कुमार के अलावा सैकड़ो लोग उपस्थित थे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top