लोहरदगा पहुंचे आजसू केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा आने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी |

Views: 0

लोहरदगा में आजसू के प्रधान कार्यालय में आगामी कार्यक्रम को लेकर आजसू संयोजक मंडली की बैठक हुई। बैठक में पार्टी प्रवक्ता देवशरण भगत, आजसू विधानसभा प्रभारी नीरू शांति भगत, संयोजक मंडली अध्यक्ष कमलजीत सिंह,केंद्रीय सचिव लाल गुडडू नाथ, शाहदेव,केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवालसमेत अन्य मौजूद थे। मौके पर पार्टी प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी। इन्होंने कहा की आजसू भाजपा हमेशा से एक साथ है। और सीट बंटवारे में जो भी सीट आजसू के खाते में आएगी उन सभी सीटों में हमारी जीत होगी। देवशरण भगत ने कहा की लोकसभा चुनाव के दौरान हमें एक सीट गिरीडीह मिला था। जिसमें आजसू ने जीत हासिल किया। आने वाले समय में आजसू पार्टी को जो भी सीट मिलेगा हमारी जीत होगी। झारखंड प्रदेश में एनडीए गठबंधन की सरकार बननी तय है। वर्तमान हेमंत सोरेन की सरकार महिलाओं को बेवकूफ बनाने का काम कर रही है। महिलाओं को मिलने वाले एक हजार रुपए को प्रतिदिन के हिसाब से देखा जाए तो एक महिला को एक दिन में 33.30 रूपए के करीब मिलता है। यही राज्य सरकार महिलाओं को सम्मान देने का काम कर रही है। हेमंत सोरेन अपनी कुर्सी नहीं बचा पाएंगे ऐसे में महिलाओं को ये बेवकूफ समझने की गलती कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top