विधायक ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास |

Views: 0

रामगढ़/गोला। रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी ने बुधवार को गोला प्रखंड के अलग-अलग गांव में पांच विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लोगों के मांग के अनुरूप योजनाओं को स्वीकृति दी जा रही है। उक्त योजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण होने से स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी। जानकारी के अनुसार बारघुटू के पटासूर नाला में पुल निर्माण, हारुबेड़ा से कोरांबे तक कालीकरण पथ निर्माण, डभातू में चहारदीवारी निर्माण, गोमती नदी के बेटुलकला व चोकाद में पुल का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। सभी गावों में ग्रामीण महिलाओं द्वारा विधायक का जोरदार स्वागत किया गया। मौके पर गोला मध्य क्षेत्र के जिप सदस्य जलेश्वर महतो, जिला कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश कुमार महतो, प्रमुख गीता देवी, आजसू केंद्रीय सदस्य अशोक कुमार महतो, प्रखंड अध्यक्ष अंगद महतो, रंधिर बसरिया, सचिव नित्यानंद महतो, मो जमाल, धिरेंद्र प्रसाद, अनुप प्रसाद, गौतम प्रसाद, राकेश प्रसाद, शरद त्रिपाठी, दिलीप साव, विंदेश्वर महतो, शिवप्रकाश, निहार रंजन, कृष्णा प्रसाद, गोविंद मुंडा, ममता सोनी, दिनू गोस्वामी, महेश महतो,रामप्रसाद करमाली सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top