कुलबीर सिंह@ झारखंड उजाला संवाददाता
सिंदरी/ धनबाद। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर इनर व्हील क्लब सिंदरी जिला 325 द्वारा अंतर ज्योति ब्लाइंड स्कूल के बच्चों को पोषण आहार कराया और उनके साथ कुछ अच्छे पलों को साझा किया। नवरात्रि के शुभ अवसर पर बच्चों को फलों का भी वितरण किया गया। संस्था का उद्देश्य सामाजिक कल्याण के जरिए मानवता की सेवा करना है। जो व्यक्ति अपने जीवन को मानवता की सेवा में समर्पित करता है वही सच्चा सेवक है, भौतिक वस्तुओं को पाने के लिए लोग पूरा जीवन व्यतीत कर देते हैं अगर वह कोई चीज अपने साथ ले जाते हैं तो वह उनके अच्छे कर्म और लोगों की दुआएं है। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने से सुख का अनुभूति होती है।इनर व्हील सदस्यों जिन्होंने सहयोग दिया उनमें क्लब की अध्यक्ष अनुपम कुमार, क्लब सचिव रीना कुमारी, श्रुति राम ,कविता ,पुष्पा, प्रियांश, राजश्री के अलावा क्लब के कई सदस्य मौजूद थें।
इनर व्हील क्लब सिंदरी द्वारा नेत्रहीन बच्चों को भोजन और फलों का वितरण किया गया |
Views: 1