मणिशंकर ठाकुर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोनीत |

Views: 0

रामगढ़ ।भाजपा प्रदेश कार्यालय में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहु ने पत्र जारी करते हुए मणिशंकर ठाकुर को किसान मोर्चा का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया है। अपने मनोनयन पर मणिशंकर ठाकुर ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहु,सांसद मनीष जायसवाल और जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा में काम करने वाले कार्यकर्त्ताओं को हमेशा सम्मान मिलता है। मणिशंकर ठाकुर को किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रामगढ़ कैंट मण्डल अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता सहदेव ठाकुर, मनोज सिंह, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सन्नी कुशवाहा, किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष सत्यजीत सिंह, अंकित सिंह, ऋषिकेश सिंह, अरविन्द सिंह, अजीत गुप्ता, अभिषेक चौधरी, मिथिलेश मण्डल, भीमसेन चौहान, राजकिशोर ठाकुर , दिलीप शाह, कुणाल दास, शिव कुमार गुप्ता, सुमित अग्रवाल, दिनेश प्रजापति, सुरेन्द्र शर्मा, संजय श्रीवास्तव,विनोद गोप, ब्रजेश पाठक, सुरजीत सिंह छाबड़ा ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top