बरहेट/साहिबगंज(उजाला)।प्रखंड अंतर्गत झामुमो प्रखंड कार्यालय में मंडली के मुख्य संयोजक सुनीराम हांसदा के अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।बैठक को संबोधित करते हुए।बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुजीबुर रहमान ने कहा कि आगामी 24 अक्टूबर को बरहेट विधायक सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा क्षेत्र के लिए समाहरणालय साहिबगंज में नामांकन करेंगे।इसके बाद बरहेट सिंगा मैदान में सभा को संबोधित करेंगे।जिसकी तैयारी के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं।प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष राजाराम मरांडी ने संबोधित करते हुए कहा की सभी पंचायत के अध्यक्ष सचिव एवं सम्मानित कार्यकर्ताओं को गांव-गांव टोले टोले में प्रचार प्रसार करने के लिए एवं अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम स्थल में लाने को कहा।सभा को सुनीराम हांसदा प्रखंड प्रमुख बर्नार्ड मरांडी तथा अन्य ने भी संबोधित किया।मौके पर छवि हेंब्रम शमीम अंसारी,समदा सोरेन,पूसा टुडू,एजाजअंसारी,प्रोफ़ेसर हाशिम अख्तर,बल्लू हांसदा,समसूलअंसारी,लुखिराम हेंब्रम,चार्ल्स सोरेन,जेठा मुर्मू अब्दुल मजीद,खालिक आलम सहित सभी पंचायत केअध्यक्ष सचिव एवं सम्मानित कार्यकर्ता गण मौजूद थे।
झामुमो प्रखंड कार्यालय में बैठक का हुआ आयोजन |
Views: 0



