राधानगर में दो अलग-अलग चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान 506940 रुपए जब्त

Views: 3

उधवा/साहिबगंज (उजाला)। झारखंड विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल में सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अलर्ट है और लगातार अवैध गतिविधियों पर कड़ी से नजर रख रही है। इसी क्रम में राधानगर पुलिस व एसएसटी टीम के द्वारा दो अलग अलग चेकनाका के पास से वाहन जांच के दौरान कुल 506940 रूपये बरामद किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के सिवानीपुर चेक नाका से वाहन जांच के दौरान एक पिकअप वैन से 198200 रूपये जबकि राधानगर चेक नाका से एसएसटी टीम के द्वारा 308740 रूपये बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि एक पिकअप वैन पर सवार होकर तीन लोग पश्चिम बंगाल के कालियाचक से श्रीधर मंडी प्याज और लहसुन खरीदने जा रहे थे। इस दौरान चेकनाका पर प्रतिनियुक्ति राधानगर थाना के एसआई कन्हाई टुडू ने पिकअप वैन को रोककर तलाशी लेने लगे। जहां अमीर खान के पास से 60 हजार, जियाउल हक के पास से 61 हजार दो सौ एवं मोजीबुर शेख के पास से 77 हजार रूपये बरामद किया गया। पुलिस के पूछताछ में तीनों लोग संतोषजनक जवाब नहीं देने पर रूपये को जब्त कर लिया गया। वही एक बाइक सवार की तलाशी लेने पर 308740 रूपये बरामद किया गया है। इस संबध में थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय ने बताया की आगे की कार्रवाई हेतु मामले की जानकारी वरीय अधिकारी को दे दी गई है।उन्होंने आगे कहा कि यह कार्यवाई शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top