गाड़े आदिवासी विधायक की होती रही सभा, दूसरी ओर आदिवासियों से भरी बस पलटी, एक मरा, 40 घायल

Views: 0

सभा स्थल से मात्र ढाई सौ गज की दूरी पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोला में होता रहा इलाज

सुध लेने नहीं पहुंचे कोई आदिवासी नेता अस्पताल

रामगढ़/गोला। गोला चुनावी माहौल में गोला और रजरप्पा क्षेत्र शनिवार को आदिवासी नेताओं, कार्यकर्ताओं से भरा रहा। रजरप्पा जहां धर्म स्थल लुगुबुरु में राज्य सहित दूसरे राज्यों से आदिवासियों का जत्था पहुंचा था। वहीं गोला के हाई स्कूल मैदान में आदिवासियों की नेता गाण्डेय की विधायक कल्पना सोरेन अपने इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी ममता देवी की चुनावी सभा को सम्बोधित करने पहुंची थी। एक ओर सभा होती रही दूसरी ओर सभा स्थल से मात्र ढाई सौ गज की दूरी पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोला में घायल आदिवासियों का प्राथमिक उपचार होता रहा। यहां घायलों की सुध लेने कोई आदिवासी नेता नहीं पहुंचा।सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री की धर्म पत्नी विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि इंडिया गठबंधन की झारखण्ड की सरकार गरीबों, आदिवासियों, दलितों, किसानों, पिछड़ों की सरकार है। हेमंत सोरेन की सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लाया, जो आज धरातल में दिख रहा है। हम जो भी योजना लाते हैं। उसे बीजेपी वाले कोर्ट में ले जाते हैं। दो दिन पहले हमारी मंईया सम्मान योजना को कोर्ट ने सही बताया है।

उन्होंने उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए राज्य में पुनः हेमंत सोरेन की सरकार बनाने का आह्वान किया। सभा में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ममता देवी ढोल नगाड़े बाजे के साथ पहुंची। यहां विभिन्न राजनीतिक दल नेता और कार्यकर्त्ता सहित सैकड़ों की संख्या में जनसमूह मौजूद थे।एक मरा, 40 घायल : आदिवासियों का महान धर्म स्थल रजरप्पा के लुगुबुरु से वापस पूर्वी सिंहभूम जा रही आदिवासियों से खचाखच भरा बस (जेएच 05पीएफ -7279) गोला के बरलंगा थाना क्षेत्र के रम्हारु में पलट गई। बस में सवार लगभग 40 आदिवासी यात्री घायल हो गए। बस के पलटने से एक महिला यात्री लेवाडीह की 26 वर्षीय युवती सोनाली टुडू पिता चंदू टुडू की मौत हो गई। साथ ही 40 लोग घायल हो गए। घायलों को उचित इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला लाया गया। घायलों में खाटू मांझी (मानडीह ), मिस्टी कुमार ( सेवाडीह), मालती टुडू ( मसीडीह), मालती हांसदा ( पोटका), भूटकू किस्कू ( टाटडीह), सुषमा मरांडी (पोटका) गंभीर रुप से घायल को सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा गया। घायल मालती हंसदा, लकी मनी हेंब्रम, संतो मुर्मू, होली मुर्मू, मालू मुर्मू, टाटानगर की शकुंतला मुर्मू, पोटका की दुलारी मांझी, गंगा मुर्मू, अर्जुन सोरेन सूरज मांझी, धूलिया हेंब्रम, कुलसे मांझी, सोनल मुर्मू ममता हेंब्रम, कौशल मुर्मू, माही टुडू, सुहागी हेंब्रम, लोहार टुडू का प्राथमिक इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top