हैदरनगर में महिला स्वास्थ्य सेवा का नया अध्याय, डॉ. रेशमा खातून का क्लिनिक हुआ शुरू

Views: 0

झारखंड उजाला, संवाददाता

हैदरनगर, पलामू : हैदरनगर प्रखंड में लंबे समय से चिकित्सकों की कमी और विशेष रूप से महिला चिकित्सक के अभाव को देखते हुए झामुमो जिला संगठन सचिव विवेकानंद सिंह और परता पंचायत के उपमुखिया परवेज आलम ने एक सराहनीय पहल की है। उनकी कोशिशों के परिणामस्वरूप अब हैदरनगर में एक योग्य और अनुभवी महिला चिकित्सक, डॉ. रेशमा खातून ने अपना क्लिनिक खोल दिया है। यह क्लिनिक हैदरनगर पेट्रोल पंप के समीप स्थित है और इसके खुलने से क्षेत्र की महिलाओं को साधारण इलाज के लिए डेहरी या डालटनगंज (मेदिनीनगर) जाने की मजबूरी से छुटकारा मिलेगा। डॉ. रेशमा खातून के अनुभव और विशेषज्ञता का लाभ अब स्थानीय मरीजों को उनके घर के पास ही उपलब्ध होगा।क्लिनिक के उद्घाटन पर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल देखा गया। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष शमीम खान, समाजसेवी राशिद खान, योगेश्वर चौधरी और पिंटू सिंह जैसे गणमान्य लोग इस मौके पर उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. रेशमा खातून को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और इस पहल की सराहना की।यह कदम न केवल स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाएगा, बल्कि महिलाओं को सशक्त और सुरक्षित महसूस करने में भी मदद करेगा। क्षेत्र के लोगों ने इस पहल के लिए विवेकानंद सिंह और परवेज आलम का आभार व्यक्त किया

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top