गुमला : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने आज क्षेत्र भ्रमण के क्रम में बसिया और पालकोट प्रखंड में विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। उनके निरीक्षण का उद्देश्य जिला में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेना और जनसेवा से जुड़ी सुविधाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देना था।उपायुक्त ने सबसे पहले बसिया में हाल ही में निर्मित अनुमंडल स्तरीय इनडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेडियम की सुविधाओं का अवलोकन किया और इसके रखरखाव एवं उपयोग को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इसके बाद, उन्होंने बसिया स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुस्तकालय का दौरा किया। पुस्तकालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए उन्होंने स्थानीय नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं को पुस्तकालय का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित करने की बात कही।इसके बाद उपायुक्त ने पालकोट में संचालित लैंपस (धान अधिप्राप्ति केंद्र) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सहकारी समितियों को बेहतर तरीके से कार्य करने के निर्देश देते हुए जिला सहकारिता पदाधिकारी को नियमित जांच सुनिश्चित करने का आदेश दिया।अपने भ्रमण के अंतिम चरण में उपायुक्त ने पालकोट स्थित बाबा भीम राव आंबेडकर पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पुस्तकालय की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और नागरिकों को ज्ञानवर्धन के लिए इन सेवाओं का अधिकाधिक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।इस दौरान मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी बसिया, बीडीओ पालकोट सहित अन्य सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें.
क्षेत्र भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने विकास परियोजनाओं और सार्वजनिक सेवाओं का निरीक्षण किया
Views: 0