उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेगमगंज में हुआ प्रबंधन समिति की बैठक, सूरज मंडल बने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष बने पंचमी देवी

Views: 0

उधवा/साहिबगंज(उजाला)। प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेगमगंज में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। पर्यवेक्षक के रूप में सीआरपी द्विजेंद्र नाथ मंडल उपस्थित थे। इस दौरान बैठक में बच्चों के अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।सर्वसम्मति से सूरज मंडल को प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष के रुप में पंचमी देवी को चयनित किया गया। प्रबंधन समिति की पुनर्गठन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला परिषद सदस्य शाहनारा बीबी, स्थानीय मुखिया प्रियंका कुमारी को भी शामिल किया गया। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को फूलमाला देकर सम्मानित किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष सूरज मंडल ने बताया कि विद्यालय को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए वे पूरा सहयोग करेंगे। साथ ही प्रबंधन समिति अध्यक्ष का जो दायित्व सौंपा गया है उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे। मौके पर गौर चंद्र मंडल, शिवपति मंडल सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top