पतरातू झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के आह्वान पर शुक्रवार को पतरातु प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल और भीम आर्मी के संयुक्त तत्वाधान में प्रखण्ड मुख्यालय के समक्ष देश के गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन गृह मंत्री द्वारा देश के संविधान निर्माता ,संविधान के महान शिल्पकार डॉ भीम राव आंबेडकर के प्रति घृणित और अपमानित करने वाले बयान के खिलाफ किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से अमित शाह से इस्तीफा की मांग की गई। इस्तीफा नहीं देने पर महामहिम राष्ट्रपति महोदया से गृह मंत्री अमित शाह को बर्खास्त करने की अपील की गई। राजद कार्यकर्ता लालू प्रसाद को माननेवाले किसी कीमत पर डॉ भीम राव आंबेडकर के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश सदस्यता अभियान के प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष राजदगिरधारी गोप,संतोष यादव उपाध्यक्ष संजय यादव महासचिव युवा राजद,वाहिद अंसारी,प्रखंड अध्यक्ष शौकत खान, सरफराज अंसारी,बबलू खान,बबलू राम,महेश राम,दुली राम,जगदीश राम,गुलबहार, एलिजान,मोबिन खान, तिलक धारी राम,हरि राम,नरेशराम ,मैथ्यू राम सहित भरी संख्या में नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।
झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के आह्वान पर देश के गृहमंत्री अमित शाह का किया गया पुतला दहन |
Views: 0