विभिन्न मांगों को लेकर विगत 26 नवंबर से सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ हड़ताल पर |

Views: 0

साहिबगंज ।सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ अपने विभिन्न मांगों को लेकर विगत 26 नवंबर से हड़ताल पर है।वही दुमका यूनिवर्सिटी से आए प्रक्षेत्रीय शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के महासचिव नेतलाल मिर्धा व कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार झा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने साहिबगंज कॉलेज प्रशासनिक भवन के सामने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारा लगाए।वहीं जब तक मांगे पूरी नहीं होती है तब तक धरना व तालाबंदी करते रहेंगे,कहां की सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के अंतर्गत कुल 13 इकाई है जिसमें कुल पद शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का 681 है जिसमें कार्यरत मात्र182 है, विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कर्मचारियों के साथ हमेशा भेदभाव व्यवहार कर रहे हैं,वर्ष 2016 से सातवां पे कमीशन नहीं दिया जा रहा है।हड़ताल पर जाने से कॉलेज का कार्य प्रभावित है तालाबंदी कारण महत्वपूर्ण परीक्षाएं भी बाधित हो रही है शिक्षक ऑनलाइन क्लास ले रहे हैं।इस मौके पर साहिबगंज कॉलेज संघ के अध्यक्ष रिजवान अंसारी,सचिव सुमित शर्मा सजेंद्र शर्मा,सुनील यादव,किरण कुमारी,करुणेश सिंह,दिनेश कुमार,शशि मुर्मू,संतोष सोरेन,पुष्पराज सिंह,संजीव कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top