भंडरा प्रखंड अंतर्गत मसमानो पंचायत में पंचायत भवन में शनिवार को भंडरा प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी, मुखिया ममता कुमारी, पंचायत सचिव अजय उरांव, रोजगार सेवक हेमंत कुमार गुप्ता, वार्ड सदस्य सुकरमुनी उरांव, वार्ड सदस्य बंधका उरांव, वार्ड सदस्य दशमी देवी, समाजसेवी सरोज राम, हबीब अंसारी, लाल देवव्रत नाथ शाहदेव, पंची उरांव, केश्वर उरांव सहित अन्य लोगों के द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी ने कहा कि वृद्ध जनों को ठंड में कंबल काफी राहत देगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन असहायों के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहती है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को कंबल, धोती, साड़ी सहित अन्य वस्तुएं मिलने के उन्हें काफी सहयोग होती है। उन्होंने वृद्ध जनों से कहा कि किसी भी मामले पर आप सभी पंचायत प्रतिनिधि के अलावे प्रखंड प्रशासन से मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान मसमानो पंचायत के मसमानो गांव, टोटो, बेदाल व बुड़का के वृद्धजन एवं अन्य लोग मौजूद थे।
भंडरा मसमानो पंचायत के जरूरतमंदों के बीच भंडरा बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने किया कंबल वितरण |
Views: 0



