उधवा/साहिबगंज (उजाला)। शनिवार को पतौड़ा झील स्थित लोहिया भवन में शनिवार को झामुमो पार्टी की राजमहल लोकसभा चुनाव 2024 की समीक्षा बैठक प्रखंड अध्यक्ष तमरूद्दीन शेख़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में ज़िला अध्यक्ष शाहजहां अंसारी,केंद्रीय समिति सदस्य प्रो नजरुल इस्लाम, सांसद प्रतिनिधि संजीव सामु हेंब्रम, झामुमो नेता एमटी राजा, झामुमो नेता केताबुद्दीन शेख़, महिला जिलाध्यक्ष बसंती हांसदा, राजमहल प्रखंड अध्यक्ष घीसु शेख़, प्रखंड सचिव सुदर्शन पासवान शामिल हुए। जिसमें मुख्य रूप से 2024 लोकसभा चुनाव की बूथ समीक्षा एवं प्रखंड महिला मोर्चा का चुनाव किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से साबिना यसमीन को महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष चुनी गई व छीता हांसदा को सचिव पद में नियुक्त किया गया।
जबकि उपाध्यक्ष मैदी हांसदा को बनाया गया। इस दौरान 129 बूथों की समीक्षा की गई। उधवा प्रखंड में कुल वोट 88625 में 51508 वोट इस चुनाव में मिला। जबकि भाजपा को 22440 वोट मिले। इस तरह झामुमो राजमहल विधानसभा में लगभग 3400 वोट से आगे रहा। वरिय अधिकारियों ने प्रखंड के कार्यकर्ताओं को इसके लिए बधाई दिया। आगामी विधानसभा चुनाव डबल ऊर्जा के साथ लड़ने का मन बनाया गया। ताकि राजमहल विधानसभा को ज्यादा से ज्यादा मतों से जीता जा सकें। मौके पर प्रमुख स्टेनशिला,उप प्रमुख मामलोत शेख़,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अनवारूल हक,जैनुल आबेदीन,हेना शेख़, सरफराज,नेहरुल इस्लाम,अय्युब अली, यासीन शेख़,सकल हेंब्रम,टीपू सुल्तान, हाफ़िजुर व साहेब सहित अन्य मौजूद थे।