जिला ब्यूरो कृष्ण कांत स्वर्णकार
साहिबगंज(उजाला)। तालझारी प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय के समक्ष झारखण्ड मजदूर संघ (प्र०) के तालझारी कार्यकारी प्रखण्ड अध्यक्ष शंभू पंडित के नेतृत्व में मजदूरों की समस्या को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया।धरना को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय संगठन मंत्री राजकुमार यादव ने कहा कि पत्थर उद्योग क्षेत्र में मजदूरों का न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलती है और रोजगार का अभाव है। पलायन करने के लिए मजबूर हो जाते हैं ऐसी परिस्थिति में मनरेगा योजना के तहत जॉबकार्ड देकर रोजगार उपलब्ध कराया जाए।श्री यादव ने कहा कि अगर हमारी मांगों पर जल्द विचार नहो किया गया।तो झारखंड मजदूर संघ जिला स्तर पर एक विराट आंदोलन करने को विवश हो जाएगी।वही धरना के बाद साहिबगंज उपायुक्त के नाम तालझारी प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांग पत्र सौपा।धरना में फूल कुमारी,सौरभ यादव,कार्तिक राय,शैलेश पहाड़िया,विक्की पहाड़िया,सकूल मुर्मु,फूलन देवी,लक्ष्मण मुर्मु सहित अन्य लोग मौजूद थे।
ये है मुख्य मांगे
1 पत्थर उद्योग क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी हाजिरी कार्ड बोनस पीएफ दे।
2.अबुआ आवास योजना निर्माण में जाति के नाम पर परेशान करना बंद किया जाए।
3.पत्थर उद्योग क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों का भुगतान बैंक खाता से किया जाए।
4.भूमिहीन एवं गृह विहीन को भूमि बंधोबस्ती देकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाय।
5.किसानों के जमीन पर सिंचाई की समुचित व्यवस्था,डीप बोरिंग कराई जाए।
6.मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में धांधली बंद किया जाये।
7.बाकुडी संथाली,एवं बाकुड़ी बाजार में बसे भूमिहीनो को बंदोबस्ती पट्टा दिया जाये।
8.पीडब्लूड़ी बाकुड़ी से पीडब्लूड़ी भौराबांध वाया पोखरिया उदयपुर सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाया जाये



