बाढ़ ग्रस्त दियारा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान कॉंग्रेस के प्रदेश सचिव अनिल ओझा के द्वारा चलाया गया |

Views: 0

जिला ब्यूरो कृष्ण कांत स्वर्णकार
साहिबगंज(उजाला)।
राजमहल प्रखण्ड के बाढ़ ग्रस्त दियारा क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत में एक नंबर दियारा तथा उधवा प्रखंड के श्रीधर दियारा में सघन जनसंपर्क अभियान कॉंग्रेस के प्रदेश सचिव अनिल ओझा के द्वारा चलाया गया।और गंगा के बढ़ते जल स्तर एवम फसलों के नुकसान का जायजा लिया तथा संगठन को मजबुत करने की दिशा में आज पांचवां दिन के लोगों की समस्या से अवगत हुए तथा उसके समाधान हेतु संबंधित पदाधिकरी से बात किए।लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से अवगत कराए एवम लोगों से कांग्रेस का हाथ को मजबूत करने का आग्रह किया।कॉंग्रेस कार्यकर्ता तथा लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कॉंग्रेस संगठन को मजबूत करने हेतु बूथ तथा पंचायत कमिटी का विस्तार किया गया। कॉंग्रेस नेता अनिल ओझा ने सभी कॉंग्रेस कार्यकर्ता को जनहित में गरीब और लाचार लोगों को चिंहित कर झारखंड सरकार की लोक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की पहल करने की अपील की।

झारखंड सरकार की सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।बैठक में लोगों ने राजमहल विधानसभा के पिछले चुनाओं में कांग्रेस के प्रत्याशी नहीं देने पर नाराजगी जताई एवम आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की मांग करते दिखे तभी कांग्रेस नेता अनिल ओझा ने लोगों को भरोसा दिलाया की इस बार चुनाव में कांग्रेस अपना प्रत्याशी देगी।बैठक में जय कुमार यादव,रतन सेन गुप्ता जितेंद्र महतो,खुर्शीद आलम कानू बसु,रतन राय,सुरेश चंद्र विश्वास,रतन सरकार,परेश सरकार,तारनी महतो,गोबिंदो पोद्दार,गौतम विश्वास,दशरथ महतो,कमल राय,पलाश,दशरथ महतो अनिल महतो,पंकज विश्वास,गोपाल पोद्दार,सहित दर्जनों कॉंग्रेस नेता कार्यकर्ता मौजूद थे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top